Breaking News

आसाम के मुख्यमंत्री पहुंचे पटना, ऋतुराज सिन्हा ने पटना एयरपोर्ट पर किया स्वागत

पटना: आसाम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा पटना एयरपोर्ट पहुंचे। जहां पर जोरदार स्वागत हुआ। वहीं, पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने जोरदार स्वागत किया। आसाम के मुख्यमंत्री बेगुसराय के बछवाड़ा में चुनावी जनसभा करेंगे। जहां पर बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा भी मौजूद रहेंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा था कि भाजपा का हर कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। यह चुनाव देश को बनाने के लिए है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित एक समारोह में ऋतु अगला ने कहा कि पटना साहिब की सीट हमेशा से भाजपा जीतत लेख रही है।

इसकी एकमात्र वजह यह है कि यहां कोई उम्मीदवार नहीं बल्कि भाजपा का हर कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष से मंडल अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष, सब मिलकर चुनाव लड़ते हैं। इस बार भी ऐसा ही होगा और जिन्हें इसको लेकर भ्रम है, उनका भ्रम 4 जून को टूट जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने पटना महानगर के सभी पूर्ववर्ती अध्यक्षों के योगदानों को याद किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.