कटरा (मुजफ्फरपुर) : मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद ने कहा है कि देश और संविधान बचाना है तो इंडिया गठबंधन को ही जिताना होगा। वे मंगलवार को कटरा प्रखंड में सहिला हथौड़ी स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में आयोजित इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।
श्री निषाद ने गठबंधन के विभिन्न दलों के स्थानीय नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की लड़ाने-भिड़ाने वाली सरकार को बदलना बहुत जरूरी है। दूसरे वक्ताओं ने भी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताने के लिए जी-जान से लगने की बात कही।
औराई के प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन राजद के जिला महासचिव मो० मगफूर आलम ने किया।
वक्ताओं में डा० सुरेंद्र यादव (पूर्व विधायक औराई, राजद), मो० आफताब आलम (पूर्व विधायक प्रत्याशी औराई, भाकपा माले), अरविंद कुमार मुकुल (जिला अध्यक्ष कांग्रेस), विकास यादव (प्रखंड अध्यक्ष कटरा राजद), विकास कुमार टुल्लू (जिला महासचिव कांग्रेस), मो. इश्तियाक अहमद (प्रखंड अध्यक्ष राजद), मो० अशफाक अहमद (छात्र जिला अध्यक्ष, वीआईपी),अमरेंद्र कुमार चौधरी (कांग्रेस नेता), रामशिवालिक राय (राजद औराई), रामप्रवेश पासवा (जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति राजद), रामबाबू राय (सहीला रामपुर), चंदन यादव (छात्र नेता राजद), मो. अब्दुल वारी उर्फ सद्दाम हुसैन (नेता कांग्रेस), चंदेश्वर सहनी, मो० फैजल, धनेश्वर राय प्रमुख थे।
बारिश और खराब मौसम के बावजूद कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी घटक दलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यकर्ता सम्मेलन के अलावा कांग्रेस प्रत्याशी ने आज क्षेत्र में जनसम्पर्क भी किया और लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की।
Leave a Reply