Breaking News

तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, बुजुर्ग होने के बावजूद चुनाव में एक भी काम की बात नहीं कर रहे हैं PM

पटना: तेजस्वी यादव ने एक बार फिर पीएम मोदी को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी पर विकास और रोजगार की बात ना कर, बंटवारे और नफरत फैलाने वाली बातें करने का आरोप लगाया है.

तेजस्वी ने देश के विकास और युवाओं के बेरोजगारी पर चिंता जाहिर करते हुए लिखा कि ‘बचपन से सुनते आए हैं कि समाज के बड़े-बुजुर्ग, ज्ञान-ध्यान और काम की बातें करते हैं, लेकिन यहां तो आदरणीय 74 वर्षीय प्रधानमंत्री जी बुजुर्ग होने के बावजूद चुनाव में एक भी काम की बात नहीं कर रहे हैं ?’

तेजस्वी ने आगे लिखा कि ‘हम नव पीढ़ी के लोग केवल नौकरी, रोजगार, शिक्षा-चिकित्सा और विकास की सकारात्मक बातें ही कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री जी विभाजनकारी, वैर एवं नफरत को बढ़ावा देने वाली नकारात्मक बातें ही कर रहे हैं. यह एक अनुभवी, बुजुर्ग और प्रधानमंत्री के गरिमामय पद बैठे शख्स को शोभा नहीं देता. चुनाव तो आते-जाते रहेंगे, लेकिन इससे समाज व देश की जो हानि होती है उसकी रिकवरी में दशकों लग जाते हैं.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.