Breaking News

तेजस्वी यादव ने कंगना रनौत के वायरल वीडियो पर ली चुटकी, कहा – ‘ये मोहतरमा कौन हैं?’

पटना: देश में जारी लोकसभा चुनाव के दौरान मंडी (हिमाचल प्रदेश) से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उन्हें तेजस्वी सूर्या कह दिया था. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी काफी खिचाई हो रही है. अब खुद तेजस्वी यादव ने भी पोस्ट कर उनके इस वायरल वीडियो पर चुटकी ली है.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर बड़े ही तंजिया अंदाज में लिखा है, ‘ये मोहतरमा कौन हैं?’ साथ ही उन्होंने कंगना के उस भाषण के वायरल क्लिप को रि पोस्ट किया है, जिसे नरुन्दर नाम के किसी यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर  पोस्ट किया था. 

दरअसल इस बार हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने अभिनेत्री कंगना रनौत को लोकसभा का टिकट दिया है, जहां कंगना तीसरे चरण की तैयारी में जुटी हैं. यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कंगना रनौत की जुबान फिसल गई और उन्होंने कह दिया कि “तेजस्वी सूर्या गुंडागर्दी करते हैं और मछली खाते हैं.” जबकि ये बात वो बिहार के आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बारे में कहना चाहती थीं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.