Breaking News

दरंभगा में नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली आज, एक महीने के अंदर पांचवां बिहार दौरा

दरभंगा: कड़ी सुरक्षा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दरभंगा के राज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पीएम मोदी का ये 30 दिनों में पांचवां बिहार दौरा है। पीएम लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे और चौथे चरण के लिए प्रचार करते नजर आएंगे।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा में चुनावी सभा करने जा रहे हैं। वह सीधे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वहां से राज मैदान स्थित सभा स्थल पर जाकर 2 बजे सभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ प्रदेश के कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। दरभंगा से बीजेपी नेता और वर्तमान सांसद गोपाल जी ठाकुर मैदान में हैं और उनके सामने आरजेडी प्रत्याशी ललित यादव चुनाव लड़ रहे हैं। 

मालूम हो कि,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए उम्मीदवारों की जीत के लिए इस भीषण गर्मी में भी पीएम जमकर पसीना बहा रहे हैं। पहले और दूसरे चरण में भी उन्होंने कई जगहों पर सभा को संबोधित किया था। इसके बाद अब तीसरे चरण के मतदान से ठीक पहले दरभंगा में रैली को संबोधित करेंगे। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.