Breaking News

#MUZ में अजय निषाद को पाँच लाख मत से जितायेगी काँग्रेस : फुल्कान अंसारी

मुजफ्फरपुर : “राहुल गाँधी की गारंटी पत्र आज पुरे देश की अवाज बन चुकी है और अगर हमारे कार्यकर्ता इसे जिले के हर घर तक पहुँचा कर समझाये तो पिछले बार अजय निषाद चार लाख मत से विजय हुये थे तो इस बार हम उन्हें पाँच लाख मत से जितायेंगे”।
उक्त बाते जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन मे कांग्रेस बिहार चुनाव प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री फुल्कान अंसारी ने कहा.

श्री अंसारी ने कहा की हमलोग आज मोदी सरकार से सवाल करने के स्थिती में है. आज पुरे देश मे भाजपा से सवाल हो रहे हैं, जिस कारण जहाँ वो कहते कि आमलोगों ने 370 का समर्थन किया, वहाँ उन्हें आज उम्मीदवार तक नहीं मिल रहा.

फुल्कान अंसारी ने कहा भाजपा अफवाह फैला रही कांग्रेस सरकार मंगलसूत्र छीन लेगी देश की जनता ने कांग्रेस के 70 साल भी देखे हैं. कांग्रेस ने जनता को अधिकार देने का काम किया है, छीनने का नहीं.

कांग्रेस के मुजफ्फरपुर लोकसभा उम्मीदवार अजय निषाद ने कहा हमें कांग्रेस कार्यकर्ताओ में पहचान बनाने की जरूरत नहीं. हम राहुल गाँधी जी का गारंटी पत्र जो युवा, महिला, किसान मजदूर, अति पिछड़ों के लिये है, उसे कांग्रेस कार्यकर्ताओ और इण्डिया गठबंधन के साथियों के सहयोग तक हर घर तक पहुँचायेंगे और हमें उनका आशीर्वाद मिलेगा.

जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा हमारे कांग्रेस कार्यकर्ता बब्बर शेर की तरह है वो भाजपायी अफवाह को जमीन पर फैलने न देंगे और कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद को पाँच लाख से अधिक मतो से जिताने का काम करेंगे.

कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी मुकेश त्रिपाठी और धन्यवाद ज्ञापन जिलाप्रवक्ता समीर कुमार ने किया.

कार्यक्रम मे सुरेश शर्मा नीरज, धर्मवीर शुक्ला, चौधरी राशिद हुसैन, महताब आलम सिद्दकी, आनंद कुमार मोहित, महेश्वर प्रसाद सिंह, उमाशंकर सिंह, संजय सिंह, अब्दुल वारिस सद्दाम, आनंद कौशल, जुही प्रियतम, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष चन्दा देवी, केदार पटेल, सुमन ओझा, लक्ष्मण ठाकुर, त्रिभुवन पटेल, कृष्ण मुरारी सिंह, उमाशंकर सिंह, रितेश कुमार सिन्हा, मोजक्कीर रहमान, सविता श्रीवास्तव, सुरेश चन्द्रवंशी, विकास टुल्लु, अभिषेक रंजन, शत्रुध्न सहनी सहित जिले हजारो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.