Breaking News

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने BJP ज्वाइन की, दिल्ली में मनोज तिवारी ने दिलाई सदस्यता 

पटना: बिहार के पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके यूट्यूबर मनीष कश्यप ने औपचारिक तौर पर भगवा ओढ़ लिया है. उन्होंने गुरुवार को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली. बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली में बीजेपी के मुख्यालय में आयोजित समारोह में मनीष कश्यप को बीजेपी की सदस्यता दिलाई.

इससे पहले मनीष कश्यप अपनी मां के साथ बीजेपी मुख्यालय पहुंचे. बीजेपी ज्वाइन करने के बाद मनीष कश्यप अब लोकसभा से चुनाव नहीं लड़ेंगे. चर्चा है कि वह विधान परिषद का चुनाव लड़ सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.