नई दिल्ली (MP Board 5th 8th Result 2024 Declared). मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट जारी हो गया है. इस साल जिन स्टूडेंट्स ने एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं परीक्षा दी थी, वह अपने रोल नंबर के जरिए ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं. इस साल करीब 24 लाख स्टूडेंट्स ने एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं परीक्षा दी थी. लंबे समय से स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे थे.
मध्य प्रदेश में 5वीं, 8वीं की परीक्षाएं भी बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जाती हैं. एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 से जुड़े लाइव अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर भी चेक कर सकते हैं. बता दें कि एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 06 मार्च से 14 मार्च, 2024 के बीच आयोजित की गई थीं. पिछले साल मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट मई में जारी किया गया था. लेकिन इस साल लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम जल्दी जारी कर दिए गए हैं.









एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2024 इस डायरेक्ट लिंक पर दोपहर में 12.30 बजे चेक कर सकते हैं- https://www.rskmp.in/BoardExam/Result24



Leave a Reply