Breaking News

बिहार के सबसे बड़े अस्पताल PMCH में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

पटना: बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में आग लगने की खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक, राजधानी पटना स्थित पीएमसीएच के इमरजेंसी के पास अचानक से आग लग गई. आग से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया. सूचना पर पीरबहोर थाना और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

जानकारी के मुताबिक, आग काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग प्रयास कर रहा है. बताया जा रहा है कि इमरजेंसी के पास जनरेटर रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड के पास जनरेटर रूम के पास अचानक से भीषण आग लग गई.

आग को देखकर पूरे पीएमसीएच परिसर में हड़कंप मच गया. अस्पताल प्रशासन द्वारा फायर ब्रिगेड की टीम को आग लगने की सूचना दी गई. लोगों का कहना है कि अगलगी का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि, इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. बताया जा रहा है कि जहां आग लगी है उस जगह से बहुत सारी जले हुई सिगरेट पड़ी हुई मिली हैं. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.