Breaking News

वोट डालने अपने पैतृक गांव पहुंचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, लोगों से की ये अपील

जमुई : बिहार के चुनावी मैदान में गतिशीलता धीरे- धीरे और बढ़ती जा रही है. इसी बीच उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जमुई लोकसभा क्षेत्र में मतदान करने तारापुर विधानसभा के लखनपुर गांव पहुंचे. जहां सुल्तानगंज से उन्होंने हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया. फिर वहां से वह सड़क मार्ग से अपने पैतृक गांव लखनपुर पहुंचे, जहां वोट डालने से पहले उन्होंने अपने पिता शकुनी चौधरी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और फिर बूथ संख्या 74 पर अपना वोट डाला.

सम्राट चौधरी ने अपने पैतृक गांव लखनपुर पहुंचकर वहां मतदान किया. उन्होंने वोट देने से पहले अपने पिता शकुनि चौधरी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इसके बाद, उन्होंने बूथ संख्या 74 पर अपना मत दिया.सम्राट चौधरी ने अपने मतदान करने के बाद कहा कि, ”लोकतंत्र का पर्व है. आम लोगों से आग्रह करेंगे कि देश की विकास के लिए मतदान करें। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. ऐसे में आम लोग बढ़ चढ़ कर मतदान करें.

साथ ही आगे उन्होंने कहा कि, ”भारत को श्रेष्ठ बनाने के लिय बिहार के सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि आज जो बिहार में चार लोकसभा क्षेत्र का चुनाव हो रहा है वहां एनडीए के प्रत्याशियों को वोट करे नरेंद्र मोदी के प्रत्याशी को वोट करें. नीतीश कुमार के प्रत्याशी को वोट करें और भारत को श्रेष्ठ बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाएं.

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की. उन्होंने कहा कि, ”मतदान के दिन, कृपया कोविड-19 के नियमों का पालन करें और अपना और दूसरों का सुरक्षा सुनिश्चित करें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.