Breaking News

बिहार की 4 सीटों पर मतदान जारी, जानिए कितनी हुई वोटिंग

लोकसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में कड़ी सुरक्षा के बीच बिहार की 4 सीटों पर मतदान हो रहा है। बिहार के गया, जमुई, नवादा और औरंगाबाद में वोटिंग के लिए वोटर्स की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

सुबह 11 बजे तक कितना हुआ मतदान

जमुई : 19.33 फीसदी

नवादा : 17.65 फीसदी

गया : 14.5 फीसदी

औरंगाबाद :15.04 फीसदी मतदान हुआ है।

आपको बता दें कि सुबह 9 बजे तक औरंगाबाद में 6.1%, गया में 9.3%, जमुई में 9.12 % और नवादा में 6.50% वोटिंग हुई है। 7903 बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.