Breaking News

औरंगाबाद में गर्मी के कारण पोलिंग अफसर की नाक से आया खू’न, तबीयत बिगड़ी

औरंगाबाद: बिहार के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने के लिए लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा हैं. बिहार के औरंगाबाद में बूथ संख्या 184 पर चुनाव ड्यूटी कर रहे एक पोलिंग ऑफिसर पर भयंकर गर्मी का असर हुआ. पी-1 की जिम्मेवारी निभा रहे गोपाल राम की नाक से अचानक ब्लीडिंग होने लगी.

ब्लीडिंग होता देख उन्हें ड्यूटी से भेजा गया, खून और चेहरा धोने के बाद फिलहाल वह बूथ पर ही किनारे होकर सुस्ता रहे हैं. तबीयत के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि पहले कभी उनके साथ ऐसा नहीं हुआ था, आज ही ऐसा हुआ. उन्होंने बताया कि वह नबीनगर में मध्य विद्यालय शाहपुर में शिक्षक हैं.

इधर शिक्षक की तबीयत बिगड़ने की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई है, जिसके बाद वहां से रिजर्व में रखे गये किसी दूसरे चुनाव कर्मी को बूथ पर भेजा गया. बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही गर्मी और हीट वेव को लेकर लोगों को सचेत रहने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, उसमें औरंगाबाद भी शामिल है. हालांकि गर्मी को देखते हुए प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.