Breaking News

तेजस्वी यादव ने राबड़ी देवी को क्यों किया दूर?

पटना: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए तेजस्वी यादव से सवाल किया है कि आखिर राबड़ी देवी को चुनाव सभा से क्यों दूर रखा गया है? राबड़ी देवी से पहले लालू प्रसाद यादव को लेकर यही सवाल जेडीयू की ओर से उठाया गया था.

जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा, “राजद नेताओं को बताना चाहिए कि बिहार की एक मात्र महिला मुख्यमंत्री रहीं राबड़ी देवी जी को आखिर चुनावी सभा से दूर क्यों रखा गया है? आखिर क्या कारण है कि तेजस्वी यादव जी राबड़ी देवी जी को जनता के सामने नहीं आने देना चाहते? क्या कुछ छुपा रहे हैं तेजस्वी यादव?”

बता दें कि जीतन राम मांझी से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर भी जेडीयू की ओर से सवाल उठाए गए थे. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा था कि लालू यादव को उनकी खौफ वाली छवि की वजह से तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार में जाने से रोक रहे हैं. अब राबड़ी देवी को लेकर जीतन राम मांझी ने तंज कसा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.