Breaking NewsNationalSTATE

बड़ी खबर: देशभर में आज से खुलेंगी सभी दुकानें…

प्रधानमंत्री मोदी ने लॉकडाउन-2 के एलान के वक्त ही इशारा किया था कि आने वाले दिनों में राहत मिलेगी. लॉकडाउन में छूट की पहली किश्त तो 20 अप्रैल से ही लागू हो गई कोरोना प्रभावित इलाकों को छोड़कर बाकी हिस्सों में कई राज्यों ने ढील दी. केरल में तो कई दुकानें खुल गई थीं. अब बारी आई है छूट की दूसरी किश्त की. शन‍िवार से शर्तों के साथ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में गैरजरूरी सामानों की दुकानें भी खुल जाएंगी. गृहमंत्रालय ने देर रात जारी आदेश में सभी रजिस्टर्ड दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है. ये वहीं दुकानें होंगी जो मॉल या मार्केंट कॉमप्लेक्स में ना हो. मतलब नगरनिगम और नगरपालिका के दायरे में आने वाली दुकानों, मॉल और मार्केट कॉम्प्लेक्स में अब भी शटर गिरे रहेंगे. जिम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, इंटरटेनमेंट पार्क, थियेरटर, बार, ऑडिटोरियम और कम्यूनिटी सेंटर. ग्रामीण इलाकों में बाजार पूरी तरह से खुल सकेंगे. यहां सभी तरह की दुकानों को खोलने की इजाजत मिल गई. लेकिन गृहमंत्रालय ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.