नई दिल्ली. भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में हो रही अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए बिहार से दिल्ली ओर दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ये दोनों ट्रेनें अनारक्षित होंगी, यानी बगैर रिजर्वेशन सफर किया जा सकता है. इनमें एक ट्रेन पटना से और दूसरी सहरसा से दिल्ली जाएगी. रेलवे ने इनका शेड्यूल जारी कर दिया है. दोनों ट्रेनें वन-वे ही होंगी.
ट्रेन नंबर 04039 सहरसा-नई दिल्ली अनारक्षित वन-वे स्पेशल 15 अप्रैल को सहरसा से नई दिल्ली के लिए चलायी जाएगी. यह स्पेशल सहरसा सुबह 7 बजे चलकर मानसी, खगड़िया, बेगुसराय, बरौनी, दलसिंहसराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर रुकते हुए अगले दिन सुबह 7 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में साधारण श्रेणी के 20 कोच लगेंगे.
इसी तरह 04035 पटना-नई दिल्ली अनारक्षित वन-वे स्पेशल रात 9.30 बजे पटना जं. से चलकर 9.50 बजे दानापुर, 10.25 बजे आरा, 11.25 बजे बक्सर एवं अगले दिन 02.10 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रुकते हुए दोपहर 3 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में साधारण श्रेणी के 20 कोच लगेंगे.












Leave a Reply