Breaking News

सम्राट चौधरी ने कहा – मील का पत्थर साबित होगा BJP का संकल्प पत्र, PM मोदी पर देश को विश्वास

पटना: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि संकल्प पत्र के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी के हितों का ख्याल रखा है. इसके लिए मैं पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता हूं. उन्होंने कहा कि इस संकल्प पत्र में गरीबों के कल्याण की बात की गई है. अब अगले 5 सालों तक गरीबों को मुफ्त अनाज मिलता रहेगा.

सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस तरह से किसानों, मजदूरों और युवाओं के लिए रोजगार की चिंता की गई है, साथ ही उसको किस तरह आगे बढ़ाएंगे, इसका भी एक रोड मैप बताया गया है. ऐसे में हमें लगता है कि यह संकल्प पत्र मील का पत्थर साबित होगा. इस संकल्प पत्र में गरीब, युवा, किसान और मजदूर के साथ-साथ मध्यम वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए भी कई योजनाओं का जिक्र किया गया है.

डिप्टी सीएम ने दावा किया कि पिछले 10 सालों में पीएम मोदी की अगुवाई में हर क्षेत्र में विकास हुआ है. महिला सशक्तिकरण की बात हो या युवाओं को रोजगार देने की बात हो या फिर गरीबों के भोजन की व्यवस्था हो, सभी वर्गों के लिए काम हुआ है. हमें पूरा भरोसा है कि देश की जनता मोदी की गारंटी पर भरोसा करेगी और अगले 5 सालों के लिए भारतीय जनता पार्टी को तीसरी बार मौका मिलेगा

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.