Breaking News

अमेरिका का भारत में विलय होगा- जीतन राम मांझी

लोक सभा चुनाव 2024 के लिए राजद ने ‘परिवर्तन पत्र’ के नाम से अपना घोषणा पत्र जारी किया है. जब से घोषणा पत्र जारी हुआ है तब से ही सत्ता पक्ष के लोगों की प्रतिक्रिया भी आने लगी है. एनडीए के घटक दल हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने अब राजद के घोषणा पत्र पर तंज किया है. 

घोषणा पत्र पर मांझी का तंज

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और गया लोक सभा से एनडीए प्रत्याशी जीतन राम मांझी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि

“राजद के घोषणा पत्र में शायद कुछ बातें छूट गई हैं, भारत में अमेरिका का विलय करेंगे. सूरज पश्चिम से उगाएंगें. समुद्र के पानी को मीठा बना देंगें, पहाड़ हवा में उड़ेंगे. अब जब तेजस्वी यादव जी को पता है कि उनकी सरकार बन ही नहीं रही तो वह कुछ भी घोषणा कर सकतें हैं”.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.