Breaking News

आरजेडी को बड़ा झटका, सीमांचल के इस बड़े नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य अशफाक करीम ने पार्टी के सभी पदों से और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा कर दिया है। अशफाक करीम ने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद को भेज दिया है

बता दें कि अशफाक का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद पार्टी ने उन्हें कटिहार सीट से लोकसभा प्रत्याशी बनाने का वादा किया था, लेकिन महागठबंधन में सीट बंटवारे में कटिहार सीट कांग्रेस के खाते में चली गई। कांग्रेस ने यहां से पार्टी के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर को उम्मीदवार बना दिया है

करीम ने लालू प्रसाद को भेजे त्यागपत्र में कहा है कि वे राष्ट्रीय जनता दल से सामाजिक न्याय को ताकत देने के लिए जुड़े थे। आप जाति आधारित गणना करने का दावा करते थे और जिसकी जितनी हिस्सेदारी उतनी उसकी भागीदारी की बात भी कहते थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.