Breaking News

बिहार में वंदे भारत पर फिर पथराव, एक बोगी क्षतिग्रस्त

पटना: बिहार में एक बार फिर से वंदे भारत एक्सप्रेस उपद्रवियों का निशाना बन गई। सासाराम में वंदे भारत पर शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसमें ट्रेन की एक बोगी क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड पर करवंदिया स्टेशन के पास आसामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया।

वाराणसी से रांची जा रही वंदे भारत ट्रेन के साथ घटी। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक वाराणसी से रांची जा रही वंदे भारत ट्रेन जैसे ही करवंदिया स्टेशन के समीप से गुजरी असमाजिक तत्वों ने ट्रेन के बोगी पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसको लेकर रेल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि आसमाजिक तत्वों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा।

आपको बता दें बिहार में वंदे भारत पर पथराव की ये पहली घटना नहीं है। साल के शुरूआती जनवरी महीने में ही तीन हफ्तों में वंदे भारत पर चार बार पत्थरबाजी की गई थी। लगातार हो रही पत्थरबाजी से ट्रेन की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वंदे भारत ट्रेन का निर्माण भारत में होता है। और देश कई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दौड़ रही हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.