BIHARBreaking NewsSTATE

स्वयं सेवी संस्था के साथ राजनीतिक दल भी मदद को आगे आए…

स्वयं सेवी संस्था के साथ राजनीतिक दल भी मदद को आगे आए

स्वयंसेवी संस्था एवं राजनीतिक दल इस कोरोना महामा’री के बक्त गरीबों की मदद करने लिये हाथ बढा रहे है । नगर के मानोदय स्वयंसेवी संस्था द्वारा लोगों को सुखा राशन के साथ मास्क भी वितरण किया जा रहा है । संस्था के सचिव प्रभु शंकर ने बताया कि लगभग 5000 लोगों को मास्क वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वही युवा राजद नेता हर्षवर्धन सिंह द्वारा आदिवासी इलाका जटातरी , बघैल, मधुवन , दामनकोल सहित कई गांव में 2000 लोगों के बीच पका हुआ भोजन वितरण किया गया। वैसे लोगों को राजद नेता ने भोजन कराया जहां किसी भी प्रकार की अब तक कोई मदद नहीं पहुंचायी गई थी। इस मौके पर रतन झा, दीपक यादव, रजत केशरी, राकेश चंद्र सिंहा ,अमित कुमार, डॉ अशोक केसरी सहित कई समाजसेवी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.