बिहार में कोरोना का क’हर लगातार जारी है. बिहार में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 214 हो गई है.सिर्फ शुक्रवार यानि आज अब तक 44 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं.सिर्फ पटना जिले में अब तक 26 केस सामने आया है.
पटना के डाकबंगला पहुंचा कोरोना
कोरोना वायरस ने अब पटना के नए इलाके डाकबंगला में भी दस्तक दे दी है. स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को जो नया अपडेट किया है उसमे 17 कोरोना पॉजिटिव नए केस मिले हैं. जिसमे 10 बक्सर के, पटना के 2, मुंगेर के 1, सारण के 1, औरंगाबाद के 2 और मधेपुरा के 1 शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया.पटना में एक शख्स जो कोरोना पॉजिटिव पाया गया है वो डाकबंगला इ’लाके का रहने वाला है. जबकि दूसरा मसौढ़ी का रहने वाला है.
राजधानी पटना के दो नए इलाके में कोरोना ने एंट्री कर ली है जिसमें डाकबंगला चौराहा इलाके में एक और मसौढ़ी में भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। पटना के डाकबंगला इलाके के एक 44 साल का व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।वहीं मसौढ़ी के लहसुनवा में 40 साल की महिला पॉजिटिव मिली है। इसके पहले राजधानी पटना के खाजपुरा,जगदेव पथ और पटना जिला के सालिमपुर में पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।

Input: News4nation



Leave a Reply