Breaking News

लालू का मोदी सरकार पर तीखा हमला, कहा- झूठों के सरदार हैं

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जमुई से पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था। आज राजद सुप्रीमो ने पटलवार किया है। लालू ने कविता के जरिए पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। कवि के अंदाज में लालू ने पीएम मोदी को झूठा करार दे दिया। लालू की कविता अमर उजाला आपको जस के तस पढ़ा रहा। सबसे पहले राजद सुप्रीमो ने पूछा कि क्यों है इतना झूठ? कौन बोलता है इतना झूठ? तंज कसते हुए लालू ने कहा कि जनता ने ठाना है, मोदी सरकार का झूठ मिटाना है।

लालू प्रसाद ने आगे कहा कि नौकरी पर झूठ, इतिहास पर झूठ, विकास पर झूठ, वादों और इरादों में झूठ, हर जगह हर बात, हर सोच विचार में झूठ। इधर झूठ- उधर झूठ, दाएं भी झूठ- बाएं भी झूठ, परिवारवाद पर झूठ, भ्रष्टाचार पर झूठ बोल रहे वो लोग। अगर कोई बंदा भाजपा में आए तो राजनीतिक धंधा और विपक्ष में है तो वह गंदा।

इन पंक्तियों के जरिए मोदी सरकार को घेरा
झूठ का अंबार- मोदी सरकार
झूठ का दरबार- मोदी सरकार
झूठ का भंडार- मोदी सरकार
झूठ का व्यापार- मोदी सरकार
झूठ की बयार, मोदी सरकार
झूठ की बहार, मोदी सरकार
झूठ की कतार, मोदी सरकार
झूठ शानदार- मोदी सरकार
झूठ जानदार- मोदी सरकार
झूठ जोरदार- मोदी सरकार
झूठ लगातार- मोदी सरकार
झूठ वजनदार- मोदीसरकार
झूठ बारम्बार- मोदी सरकार
झूठ से सरोबार- मोदी सरकार
झूठ का कारोबार- मोदी सरकार

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.