Breaking News

सारण की धरती से रोहिणी आचार्य का तंज, सिंगापुर में बैठकर हम अकेले सब की नाक में दम किए हुए थे

पटना: सारण सीट की जंग काफी दिलचस्प होती दिख रही है. आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य आरजेडी की प्रत्याशी होंगी. रोहिणी आचार्य का लोकसभा दौरा दो अप्रैल से सारण के लिए शुरू होने वाला है. रोहिणी घर-घर जाकर हर व्यक्ति से मिलेंगी. इससे पहले आज पूरा लालू परिवार भगवान की शरण में नजर आया

चुनावी बिगुल फूंकने के बाद लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा कि सिंगापुर में बैठकर हम अकेले सब की नाक में दम किए हुए थे, सारण की धरती पर आ गए तो पूरी जनता हमारा साथ देगी. सारण की जनता, मां बहन, सभी तैयार हैं, हरिहरनाथ मंदिर में मैंने पूजा अर्चना की

लालू परिवार ने मंदिर के गर्भ गृह में पहले विधिवत पूजा अर्चना की. इसके बाद पानी और दूध से बाबा हरिहरनाथ की शिला पर अभिषेक किया. इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी सुशील चंद्र शास्त्री अन्य आधे दर्जन आचार्यो के साथ लगातार मंत्रोच्चारण करते रहे. वहीं लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती और रोहिणी आचार्य का पूजा का संकल्प बाबा हरिहरनाथ मंदिर के पुजारी बम बम बाबा ने कराया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.