नई दिल्ली. आईपीएल 2024 में शुक्रवार को केकेआर और आरसीबी के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला होने जा रहा है. कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के इस मुकाबले को विराट कोहली बनाम गौतम गंभीर के तौर पर भी देखा जा रहा है. केकेआर ने सोशल मीडिया पर खुद ही एक तस्वीर पोस्ट की है और इसके विराट बनाम गंभी दिखाने की कोशिश की है.
कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच शुक्रवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला होगा. यह आरसीबी का दूसरा मुकाबला है. विराट कोहली की टीम आरसीबी पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स से हार गई थी. इसके बाद उसने अपने दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया. केकेआर ने अब तक एक ही मैच खेला है. उसने अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन को हराया था.
कोलकाता नाइटराइडर्स ने बेंगलुरू से मुकाबले से पहले ट्विटर (एक्स) पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं. पहली तस्वीर में गौतम गंभीर के आक्रामक तेवर दिखाए गए हैं. दूसरी तस्वीर भी तकरीबन वही है, लेकिन इसमें फोकस विराट कोहली पर है. ऐसा लग रहा है कि विराट कोहली, केकेआर के मेंटोर गंभीर की ओर देख रहे हैं.
विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच मैदान पर कई बार झड़प देखने को मिली है. साल 2013 में गौतम गंभीर की आईपीएल मुकाबले में ही विराट से बहस हुई थी. रजत भाटिया ने इन दोनों को किसी तरह अलग किया था. इसके तीन साल बाद गौतम गंभीर पर केकेआर बनाम आरसीबी मुकाबले में ही खेलभावना के उल्लंघन के आरोप में जुर्माना लगाया गया था.













Leave a Reply