Breaking News

मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौ’त, CCU में था भर्ती, जेल में बिगड़ी थी त’बीयत

बांदा. माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है. मुख्तार अंसारी बांदा मेडिकल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. 9 डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही थी. माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है. मुख्तार अंसारी बांदा मेडिकल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. हालांकि, बांदा मेडिकल कॉलेज की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से मुख्तार अंसारी की मौत की पुष्टि नहीं की गई है.

इसी बीच, मऊ और गाजीपुर और बांदा में सुरक्षा बढ़ाई गई है. बांदा मेडिकल कॉलेज के बाहर
बड़ी संख्या में पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है. डीजीपी मुख्यालय ने सतर्कता बरतने के निर्दश दिए हैं.

माफिया मुख्तार की बिगड़ी तबीयत बिगड़ने पर उसके परिवार के सदस्य बांदा के लिए रवाना हुए हैं.मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी बांदा के लिए रवाना हो गए हैं. मुख्तार के बड़े बेटे अब्बास अंसारी की पत्नी निखत और अफजाल अंसारी कुछ देर पहले गाजीपुर से बांदा के लिए रवाना हुए. हाईकोर्ट में मुख्तार अंसारी की पैरवी करने वाले वकील अजय श्रीवास्तव भी बांदा के लिए रवाना हुए.

इधर, मुहम्मदाबाद मे मुख्तार के पैतृक घर मे लोगों का इकट्ठा होना शुरू हो गया है. मुख्तार के घर के आसपास पुलिस फोर्स तैनात की गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.