Breaking News

BJP ने बिहार के स्टार प्रचारकों की जारी की लिस्ट, पीएम मोदी का भी नाम

पटना: लोकसभा 2024 का रण शुरु होचुका है. तमाम दल अपने विरोधियों को घेरने में लगे है . ऐसे में भाजपा ने  बिहार के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े नाम शामिल हैं. केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का भले हीं टिकट कट गया हो लेकिन उनका नाम भी बिहार के स्टार प्रचारकों की सूची में है.

लोकसभा चुनाव में अब  कम समय रह गया है. ऐसे में तमाम राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारी में जुटी है. लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए भाजपा ने बिहार के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. 

स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, उत्तरप्रदेश के मुक्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,बिहार भाजपा के प्रभारी  विनोद तावड़े, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सहित कई बड़े नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.