Breaking NewsNational

Facebook पर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने PM मोदी, डोनाल्ड ट्रंप दूसरे नंबर पर…

फेसबुक पर 4.5 करोड़ फॉलोअर्स के साथ भारतीय PM Narendra Modi दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। सबसे ज्यादा इंगेजमेंट (कमेंट्स, लाइक्स और शेयर्स) की रैंकिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump सर्वोच्च स्थान पर हैं। कोरोना आपदा और लॉकडाउन के इस दौर में विश्व के अन्य नेताओं ने भी इस सोशल नेटवर्किग प्लेटफॉर्म पर अपनी ऑडियंस में इजाफा किया है। ग्लोबल कम्युनिकेशंस एजेंसी ‘बर्सन कोहन एंड वोल्फ’ द्वारा गुरुवार को जारी 2020 की ताजा ‘व‌र्ल्ड लीडर्स ऑन फेसबुक’ रैंकिंग में 2.7 करोड़ फॉलोअर्स के साथ ट्रंप फेसबुक पर दूसरे सबसे लोकप्रिय नेता हैं, जबकि जॉर्डन की महारानी रानिया 1.68 करोड़ फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं।


इस साल फरवरी में भारत यात्रा पर आने से पहले ट्रंप ने शेखी मारते हुए खुद को फेसबुक पर नंबर वन बताया था।


उन्होंने ट्वीट कर कहा था – मुझे लगता है कि यह बड़ा सम्मान है। मार्क जुगरबर्ग ने हाल ही में कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप फेसबुक पर नंबर वन हैं। नंबर टू पर भारत के प्रधानमंत्री मोदी हैं। मैं अगले दो हफ्ते में भारत यात्रा पर जा रहा हूं। इसको लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।
फेसबुक पर लोकप्रिय नेताओं में ट्रंप भले ही दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन नए अध्ययन के मुताबिक पिछले 12 महीने में उनके फेसबुक पेज पर कुल 30.9 करोड़ कमेंट्स, लाइक्स और शेयर्स के साथ वह सबसे ज्यादा संवाद की रैंकिंग में सर्वोच्च स्थान पर हैं। 20.5 करोड़ संवाद के साथ ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो दूसरे और 8.4 करोड़ इंगेजमेंट के साथ मोदी तीसरे स्थान पर हैं।
चार साल से कराये जा रहे इस अध्ययन में पहली बार विश्व नेताओं के हर फेसबुक पेज के लिए प्रत्येक पोस्ट की वास्तविक पहुंच को शामिल किया गया है। मोदी अपने औसतन 17 लाख प्रशंसकों तक पहुंच पाते हैं जो उनकी फेसबुक कम्युनिटी का सिर्फ 3.8 फीसद है। ब्राजील के राष्ट्रपति अपने एक करोड़ प्रशंसकों में से औसतन 9.56 लाख प्रशंसकों और ट्रंप औसतन 8.77 लाख प्रशंसकों तक पहुंच पाते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.