Breaking News

होली से पहले बिहार में गर्मी की शुरआत पारा 36 के पार, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना: बिहार में तापमान बढ़ने से लोगों को अब गर्मी का अहसास होने लगा है. कई जिलों का तापमान 36 डिग्री के पार हो चुका है, जबकि कुछ जिलों में रात के समय तापमान 20 डिग्री पहुंच गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस वैशाली और खगड़िया का दर्ज किया गया.

राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. पिछले कई दिनों से सर्वाधिक अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस से 8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी. जल्द ही न्यूनतम तापमान भी बढ़ना शुरू हो जाएगा. जिसके बाद लोगों को गर्मी और ज्यादा सताएगी. कुछ शहरों में तो अभी से ही चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान करने लगी है. हालांकि कि रात के समय लोग गुलाबी ठंड का मजा भी खूब ले रहे हैं.

पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक तापमान वैशाली और खगड़िया का 36.3 डिग्री सेल्सियस जबकि पटना का 33.4, गया का 32.6, दरभंगा का 22, बक्सर का 34.2, नवादा का 33.8, बेगूसराय का 33.5, जमुई का 33.3, भागलपुर का 34, कटिहार का 32, शेखपुरा का 35.1 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद का 32.3 सिवान का 34.1, छपरा का 33.4, मधुबनी का 35.2, अररिया का 32.4, सुपौल का 34.1, और पूर्णिया का 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.