Breaking News

बीजेपी ने बिहार MLC कैंडिडेट के नामों का किया एलान, 

बिहार विधान परिषद की चुनाव होने वाला है. इसको लेकर सभा पार्टियां तैयारी में जुटी हुई हैं. इस चुनाव को लेकर आरजेडी, जेडीयू , ‘हम’ और भाकपा माले प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी है. वहीं, शनिवार को बीजेपी ने भी नामों का एलान कर दिया है. इस लिस्ट में तीन नामों को शामिल किया गया है. इसमें पूर्व मंत्री मंगल पाण्डेय, डॉ. लाल मोहन गुप्ता और अनामिका सिंह का नाम शामिल है.

मंगल पाण्डेय को लगातार तीसरी बार पार्टी ने एमएलसी बनाने पर मुहर लगाई है. वे पूर्व में बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं. साथ ही बिहार बीजेपी के अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं. वहीं डॉ. लाल मोहन गुप्ता भी लंबे अरसे से पार्टी के लिए विभिन्न पदों पर काम करते रहे हैं. इस बार पार्टी उन्हें एमएलसी का टिकट देकर विधान परिषद भेज रही है. वहीं, अनामिका सिंह पार्टी में महिला प्रकोष्ठ के विभिन्न पदों को संभाल चुकी हैं. अनामिका सिंह पहली बार एमएलसी बनने जा रही हैं. 

वहीं, महागठबंधन में एमएलसी के लिए पांच नामों पर मुहर लगी है. आरजेडी चार सीट अपने पास रखी है और एक सीट भाकपा माले को दी है. आरजेडी की ओर से राबड़ी देवी, उर्मिला ठाकुर, अब्दुल बारी सिद्दीकी और फैसल अली के नाम पर मुहर लगी है. वहीं, भाकपा माले शशि यादव को विधान परिषद भेज रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.