Breaking News

लालू यादव के निजी सचिव भोला यादव पर CBI का एक्शन

पटना: नौकरी के बदले जमीन घोटामामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. सीबीआई (CBI) ने नौकरी घोटाले के लिए तत्कालीन रेल मंत्री के विशेष अधिकारी सहित 3 आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप-पत्र दाखिल किया है. सीबीआई ने तीन आरोपितों अशोक कुमार, बबीता कुमारी और भोला यादव के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है. 

भोला यादव लालू प्रसाद यादव के निजी सचिव थे. विशेष लोक अभियोजक ने कहा कि भोला यादव लालू के सचिव थे, वे ही प्रबंधन कर रहे थे और उनके निर्देश ही अधिकारियों तक जाते थे. भोला यादव के कंप्यूटर से कुछ दस्तावेजी साक्ष्य भी प्राप्त किए गए थे.

बता दें कि अदालत ने मामले में बीते वर्ष पूर्व केंद्रीय रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और 14 अन्य के खिलाफ समन जारी किया था. सीबीआई ने इस घोटाले में लालू, राबड़ी, उनकी बेटी मीसा भारती और 13 अन्य के खिलाफ अक्टूबर 2022 में मुख्य आरोप पत्र दायर किया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.