Breaking News

73 साल के हुए नीतीश कुमार; जन्मदिन पर CM योगी ने दी बधाई

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 73 वर्ष के हो गए हैं। नीतीश के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। फेसबुक पर पोस्ट कर बधाई संदेश दिया है। सीएम योदी ने लिखा कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! माता जानकी से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है।

पूरे प्रदेश में उनका जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राज्य के तमाम वरिष्ठ मंत्री व एनडीए के नेता उन्हें बधाई देने पहुंचेंगे। नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को नालंदा जिले के हरनौत (कल्याण बिगहा) में हुआ था। उनके पिता कविराज राम लखन वैद्य और स्वतंत्रता सेनानी थे। नीतीश कुमार ने 1972 में बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से विद्युत इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

फिर कुछ समय बिहार राज्य बिजली बोर्ड में इंजीनियर के रूप में सेवा दी। बाद में राजनीति में आ गए। वे वर्ष 2000 में पहली बार मुख्यमंत्री बने। आपको बता दें इसी साल 28 जनवरी को नीतीश कुमार ने 9वीं बार सीएम पद की शपथ ली थी। और बिहार में उनके नेतृत्व में एनडीए की नई सरकार बनी। नीतीश के साथ बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी शपथ ली। 17 साल से ज्यादा वक्त से नीतीश कुमार बिहार के सीएम पद की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.