Breaking NewsEDUCATION

राबड़ी देवी का बीजेपी पर हमला, कहा -कमजोर हो गई है BJP,

पटना: बिहार विधान परिषद में राजद विधान पार्षदों ने आज जमकर प्रदर्शन किया. राजद के विधान पार्षदों का साफ-साफ कहना है कि राज्य में भ्रष्टाचार लूट और अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं. बावजूद इसके सरकार इस पर चुप्पी साधे है जो ठीक नहीं है. सरकार को सदन में इसको लेकर जवाब देना होगा. वहीं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बीजेपी पर बड़ा हमला किया है.

प्रदर्शन कर रहीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि नई सरकार बनते ही बिहार में भ्रष्टाचार अपराध और लूट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पूरे देश में भाजपा कमजोर हो चुकी है और इसीलिए देश भर में विधायकों की खरीद फरोख्त का मामला चल रहा है. जनता सब देख रही है, समय आने पर भाजपा के लोगों को इसका जवाब देने का काम भी करेगी.

राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में लागू होनेवाला अपराध नियंत्रण कानून भी सही नहीं है. इसका हम विरोध करते हैं. ये यहां नहीं लागू होना चाहिए. इससे आम जनता को परेशानी होगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसको लेकर चुप्पी साधे हुए हैं जो कि गलत है. भाजपा के लोग लगातार ऐसा करवा रहे हैं और मुख्यमंत्री इसे रोकने में सक्षम साबित नहीं हो रहे हैं. मुख्यमंत्री भाजपा के सामने मजबूर हो गए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.