BHAGALPURBIHARBreaking NewsCRIMESTATE

ब्रेकिंग: लॉकडाउन के बीच भागलपुर में अ’पराधियों ने दो सगे भाइयों को मा’री गो’ली, 1 की मौ’त दूसरे की हालत गं’भीर…

कहलगांव शहर से सटे सैतपुर कुलकुलिया गांव निवासी विद्यानंद शास्त्री व कुमार दीनबंधु शास्त्री पर गंगा दियारा के आधा दर्जन अ’पराधियों ने गुरुवार की रात करीब 10 बजे ता’बड़तोड़ फा’यरिंग की. जिसमें बड़े भाई विद्यानंद की मौके पर ही मौ’त हो गयी और दीनबंधु गंभीर रूप से ज’ख्मी हो गया. गोलियों की तड़’तड़ाहट से गांव में दह’शत व्याप्त हो गयी. सूचना मिलते ही मौके पर कहलगांव थाना की पुलिस पहुंची और दोनों भाइयों को अनुमंडल अस्पताल ले गयी. डॉक्टर ने बड़े भाई विद्यानंद शास्त्री (38) को मृ’त घोषित कर दिया. उसे पेट में गो’ली लगी थी.

दूसरे भाई को दायें पैर में गोली लगी है. वह खत’रे से बाहर बताया जा रहा है. दोनों भाई ने अपराधि’यों को दोपहर में समझाया था सूत्रों के अनुसार गो’लीबारी करने वाले अपराधी वर्षों से गांव के ठीक सामने गंगा पार में फसल लूटते रहे हैं. सात दिन पहले भी आमापुर मौजा स्थित एक किसान के बासा से बंदूक का भय दिखा अपराधियों ने बोला गेहूं लूट लिया था. पीड़ित किसान ने घटना की सूचना कहलगांव पुलिस को दी थी. इस गिरोह के कई सदस्य कुलकुलिया गांव के ही हैं. गुरुवार को कहलगांव पुलिस ने कुलकुलिया गांव पहुंचकर अप’राधियों को घेर भी लिया था, लेकिन अप’राधियों ने ता’बड़तोड़ फाय’रिंग शुरू कर दी जिससे पुलिस को पीछे पड़ा. घ’टना के बाद दोनों भाई विद्यानंद और दीनबंधु ने अपरा’धियों को ऐसा नहीं करने की चे’तावनी दी थी. इसी बात को लेकर गंगा तट पर घा’त लगाये अप’राधियों ने दोनों भाईयों पर हम’ला कर दिया.

गंगा किनारे पानी टंकी के पास बैठा था विद्यानंद
विद्यानंद गांव के बगल में गंगा किनारे स्थित बजरंगबली स्थान के पास पानी टंकी पर बैठा था. देर होने पर छोटा भाई दीनबंधु शास्त्री (30) उसे खाना खाने के लिए बुलाने आया. दोनों भाइयों को देखते ही घात लगाये आधा दर्जन अपराधियों ने उनपर गोलियां बरसानी शुरू कर दी.बड़े भाई के पेट में गो’ली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौ’त हो गयी. छोटे भाई के दाये पैर में गो’ली लगी है. अनुमंडल अस्पताल के डॉ संजय सिंह ने बताया कि वह खतरे से बाहर है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.