पूरे देश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच एक अच्छी खबर है. गोवा ने खुद को कोरोना संक्रमण मुक्त राज्य घोषित कर दिया है. गोवा के साथ ही एक और राज्य मणिपुर भी कोरोना संक्रमित मरीजों से मुक्त हो गया है.
जानकारी के मुताबिक मणिपुर राज्य में अब कोई भी संक्रमित व्यक्ति नहीं है. मणिपुर में कोरोना के दूसरे मरीज की उम्र 65 वर्ष थी, जो दिल्ली के निजामुद्दीन की तबलीगी जमात के कार्यक्रम से लौटा था. पहला मामला एक 23 वर्षीय महिला का था, जो ब्रिटेन से संक्रमित होकर लौटी थी.
दोनों की पूरी तरह रिकवरी हो चुकी है. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मणिपुर अब कोरोना मुक्त है. राज्य के दोनों कोविड-19 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और उनकी अब रिपोर्ट निगेटिव आई है. राज्य में अब कोई भी कोरोना का मामला सक्रिय नहीं है.”इससे पहले गोवा देश का पहला राज्य बना गया था, जहां सभी मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस चले गए. कोविड-19 के सभी सात मरीज उपचार के बाद ठीक हो गए और सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी.



Leave a Reply