Breaking News

पीएम मोदी को मिली चुनौती! दुनिया के टॉप लीडर की रेस में ये नेता दे रहा टक्कर

नई दिल्ली. पीएम नरेंद्र मोदी लंबे समय से दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता की लिस्ट में लंबे समय से टॉप पर बने हुए हैं. उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक तक को पीछे छोड़ दिया है. मगर अब एक नेता अपने देश की जनता की नजरों में अप्रूवल रेटिंग के मामले में उनके काफी करीब पहुंचने लगा है. अमेरिका स्थित ग्लोबल डिसिजन इंटेलीजेंस एजेंसी ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ के एक सर्वे में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 78 प्रतिशत रेटिंग के साथ सबसे लोकप्रिय वैश्विक नेता के रूप में कायम हैं. प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और ब्रिटेन के ऋषि सनक की तुलना में अधिक लोकप्रिय हैं.

एजेंसी की वेबसाइट के मुताबिक ताजा रेटिंग लिस्ट 30 जनवरी से 5 फरवरी तक जुटाए गए डेटा पर आधारित हैं. रेटिंग सर्वे हर देश में वयस्कों के बीच एक हफ्ते के औसत नजरिये को दिखाती है. मॉर्निंग कंसल्ट सर्वे के अनुसार पीएम मोदी 78 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ सूची में शीर्ष पर हैं. मगर अब मैक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर 65 प्रतिशत की अनुमोदन रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर रहे है. इस तरह देखा जाए तो वह लोकप्रियता के मामले में पीएम मोदी के ठीक पीछे पहुंच गए हैं. जबकि अर्जेंटीना के जेवियर माइली 63 प्रतिशत की अनुमोदन रेटिंग के साथ तीसरे सबसे लोकप्रिय वैश्विक नेता हैं.

मेक्सिको के राष्ट्रपति दूसरे स्थान पर
आंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर एक मेक्सिकन राजनेता है और 2018 में हुए चुनाव में मेक्सिको के राष्ट्रपति चुने गए हैं. उन्होंने 1976 में टबैस्को में संस्थागत क्रांतिकारी पार्टी के सदस्य के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया और अंत में पार्टी के राज्य नेता भी बने. उन्हें 2000 में मेक्सिको नगरीय सरकार का प्रमुख चुना गया था. अक्सर एक जनवादी और एक राष्ट्रवादी के रूप में देखे जाने वाले आंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर दो दशकों से अधिक समय तक राष्ट्रीय महत्व के राजनेता रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.