Breaking News

नीतीश कुमार पर एमएलसी सुनील सिंह का पारा हाई, जानें..

पटना: बिहार विधान मंडल बजट सत्र का आज चौथा दिन विधान परिषद की कार्रवाई शुरू होने से पहले के आरजेडी विधान पार्षद ने विधान परिषद पोर्टिको में जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया. इस दौरान विधान परिषद में नेता विरोधी दल राबड़ी देवी ने अपने पार्टी के नेताओं के साथ प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन के दौरान आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधान परिषद के अंदर जिस तरह से विधायकों, विधान पार्षदों को धमका रहे हैं इससे साफ पता चलता है कि दुर्भावना से ग्रसित मुख्यमंत्री विपक्ष को डरा रहे हैं.

आरजेडी (RJD) के विभागों की जांच के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि समाजवादी चोला पहनकर नीतीश कुमार से बड़ा भ्रष्टाचारी इस देश में कोई नेता नहीं है.सुनील सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति खुद सृजन घोटाले में लिप्त हो. वह भ्रष्टाचार की बातें कर रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार में मृत्यु प्रणाम पत्र से लेकर दाखिल खारिज करने तक के लिए पैसे लिए जाते हैं.

बता दें कि सदन के कार्यवाही के दौरान विपक्ष ने तख्ती लेकर सीएम नीतीश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आरजेडी एमएलसी के साथ पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी मौजूद रही. आरजेडी ने इस दौरान सीएम पर जमकर हमला बोला.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.