Breaking News

बेनीबाद में ASP ने की सीमावर्ती थानेदारो के साथ बैठक

दीपक कुमार ।गायघाट

जिले के पूर्वी एएसपी सहरियार अख्तर ने बेनीबाद थाना में दरभंगा और मुजफ्फरपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों के कई थानेदार के साथ बैठक आयोजित की. एएसपी ने पुलिस के अधिकारियों को कई निर्देश दिए।दरभंगा- मुजफ्फरपुर जिले के बोर्डर थाना क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों से थाना में दर्ज मामलों की समीक्षा की. साथ हीं पूर्व के लंबित कांडो की भी समीक्षा की.आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी थानाध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में समन्वय स्थापित कर कारवाई करें। बैठक में उपस्थित थानाध्यक्षों को लंबित कांडों के निष्पादन का निर्देश दिया. इसके अलावा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी जल्द करने का निर्देश दिया. एएसपी ने सीमा क्षेत्र में प्रवेश करने वाले अवांछित लोगों पर नजर रखने के लिए थाना प्रभारियों को निर्देश दिया.एएसपी ने सघन वाहन जांच करने का निर्देश सभी थानाध्यक्ष को दी.बैठक में कटरा थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक,गायघाट थानेदार पुरषोत्तम यादव, बेनीबाद ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार, कटरा सर्किल इंस्पेक्टर शुभ कुमार यादव , हत्था ओपी प्रभारी शशिरंजन,सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष मनोज कुमार, मोरो थाना अध्यक्ष ,सिमरी थानेदार मृत्युंजय कुमार,उत्पाद इंस्पेक्टर सिवेनद्र कुमार आदि थानाध्यक्ष समेत कई थाना के थाना प्रभारी मौजूद रहे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.