दीपक कुमार ।गायघाट
जिले के पूर्वी डीएसपी सहरियार अख्तर ने बेनीबाद थाना में कई थानेदार के साथ बैठक आयोजित की. डीएसपी ने पुलिस के अधिकारियों को कई निर्देश दिए।दरभंगा- मुजफ्फरपुर जिले के बोर्डर थाना क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों से थाना में दर्ज मामलों की समीक्षा की. साथ हीं पूर्व के लंबित कांडो की भी समीक्षा की.आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी थानाध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में समन्वय स्थापित कर कारवाई करें। बैठक में उपस्थित थानाध्यक्षों को लंबित कांडों के निष्पादन का निर्देश दिया. इसके अलावा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी जल्द करने का निर्देश दिया. डीएसपी ने सीमा क्षेत्र में प्रवेश करने वाले अवांछित लोगों पर नजर रखने के लिए थाना प्रभारियों को निर्देश दिया.डीएसपी ने सघन वाहन जांच करने का निर्देश सभी थानाध्यक्ष को दी.बैठक में कटरा थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक,गायघाट थानेदार पुरषोत्तम यादव, बेनीबाद ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार, कटरा सर्किल इंस्पेक्टर शुभ कुमार यादव , हत्था ओपी प्रभारी शशिरंजन,सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष मनोज कुमार, मोरो थाना अध्यक्ष ,सिमरी थानेदार मृत्युंजय कुमार,उत्पाद इंस्पेक्टर सिवेनद्र कुमार आदि थानाध्यक्ष समेत कई थाना के थाना प्रभारी मौजूद रहे.









Leave a Reply