कोरोना के कारण lockdown में जरूरत मन्दो के लिए पुनः आज दूसरे दिन भी दिनांक 23-04-2020 को युवा राजद मुजफ्फरपुर के महानगर अध्यक्ष विकास गुप्ता के नेतृत्व में शहर के इम्लीचट्टी स्थित पुरानी बस स्टैंड के पास गुजराती स्लम मोहल्ला में सभीलोगों को राहत सामग्री बांटा गया जिसमें आलू,प्याज,सोयाबीन,आंटा,चावल,दाल,नमक,शर्फ़, तेल इत्यादि का वितरण किया गया लगभग 250 + परिवारों के बीच राहत बांटा गया तथा इस दरम्यान सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए हर 1 m की दूरी पे गोल घेरा बना दिया गया था ताकि लोग डिस्टेंस को मेंटेन करके रखे।

साथ ही विकास गुप्ता महानगर अध्यक्ष ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि दूसरे lockdown में लोगो की स्थिति कुछ ज्यादा ही खराब हो गई थी चुकी पहले वाले में लोगो के पास कुछ बैलेंस था तो घर को जैसे -तैसे चला लिए लेकिन दूसरे lockdown में मीडियम और निम्न परिवारो की स्थिति कुछ ज्यादा ही जर्जर हो गई है ,इसलिए पूरे lockdown अवधितक हमारा प्रयास है कि राहत वितरण का ऐसे परिवारों के बीच करते रहे ताकि उन्हें भुखा न सोना पड़े।साथ मे सोशल डिस्टेंसिंग खुद का मेंटेन करते हुए विधि व्यस्था कायम रहे इसके लिए युवा राजद के प्रदेश सचिव मो० इमदाद जी,महानगर युवा राजद के कुंदन कुमार, प्रभात गुप्ता, रवि गुप्ता, विनोद गुप्ता,अनिल गुप्ता, सोनू गुप्ता,दीपक गुप्ता ,विनोद पटेल,मूनटून कुमार आदि उपस्थित थे।



Leave a Reply