BIHARBreaking NewsPATNASTATE

BreakingNews: बिहार में 2 सीनियर IPS का तबादला, आर एस भट्टी बने BMP के ADG…

इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां दो सीनियर आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक आईपीएस राजविंदर सिंह भट्टी को बीएमपी का एडीजी बनाया गया है. इसके साथ ही आईपीएस संजीव कुमार सिंघल को बिहार होम गार्ड का नया डीजी बनाया गया है.

गृह विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 1988 बैच के सीनियर आईपीएस अफसर संजीव कुमार सिंघल फिलहाल बीएमपी में पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात थे. इसके साथ ही इनको अब तक होम गार्ड और अग्निशमन सेवा में महानिदेशक सह समादेष्टा के पद पर अतिरिक्त प्रभार में थे. इनको अब पूर्ण रूप से इन विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है.

आईपीएस अफसर संजीव कुमार सिंघल पदस्थापन के साथ ही सीनियर आईपीएस राजविंदर सिंह भट्टी को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे राजविंदर सिंह भट्टी को बिहार सैन्य पुलिस में अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है, यानी कि आईपीएस आर एस भट्टी बीएमपी में एडीजी की जिम्मेदारी संभालेंगे.

Input: First Bihar

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.