Breaking News

भाकपा माले के MLA मनोज मंजिल समेत 23 को उम्रकैद की सजा, खत्म हो सकती है विधायकी

आरा: अगिआंव से सीपीआई (एमएल) के विधायक मनोज मंजिल समेत 23 आरोपितों को आरा कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. कोर्ट ने ये अहम फैसला सुनाया है. अगस्त 2015 में भोजपुर के बड़गांव में जय प्रकाश सिंह की हत्या के मामले में यह फैसला सुनाया गया है. इस हत्याकांड में आरोपियों को उम्रकैद के साथ-साथ 25 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है. अब मनोज मंजिल की विधायकी पर खतरा मंडरा रहा है.

हत्या के इस मामले में आरा सिविल कोर्ट एडीजे 3 की ओर से यह सजा सुनाई गई है. विधायक को सजा की खबर मिलने के बाद आरा कोर्ट में उनके सैकड़ों समर्थक पहुंचे. साथ में तरारी से माले विधायक सुदामा प्रसाद भी विधायक मनोज मंजिल से मिलने पहुंचे. इस मामले में विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि फंसाया गया है. राजनीतिक साजिश है. हम हाई कोर्ट में अपील करेंगे.

अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव में 20 अगस्त को हुई माले नेता सतीश यादव की हत्या के सप्ताह भर बाद चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ पुल के समीप नहर किनारे से एक शव बरामद किया गया था. शव बरामद किए जाने के बाद उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी. बाद में आरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के दौरान जेपी सिंह के पुत्र चंदन ने उस उसकी शिनाख्त अपने पिता के रूप में की थी. इस बात की पुष्टि के लिए पुलिस शव की एफएसएल जांच के लिए पटना भेज दिया था, जिस रिपोर्ट का इंतजार पुलिस अब तक कर रही है. इस बीच इस मामले में जेपी सिंह के पुत्र के बयान पर 24 नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.