Breaking News

सदन के बाहर माले विधायकों का प्रदर्शन, महबूब आलम का बड़ा आरोप

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. वाम दल के विधायकों ने सिवान में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के खिलाफ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. साथ ही नियोजित शिक्षकों के आंदोलन को लेकर भी सरकार को आड़े हाथों लिया.

वाम दल के विधायकों का साफ-साफ कहना है कि सिवान में दलित की हत्या हुई है और कहीं न कहीं इसमें भाजपा के लोगों का हाथ है. सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए. साथ ही वाम दल के विधायकों ने नियोजित शिक्षक के मामले को लेकर भी सरकार से सदन के जवाब देने की मांग की है

महबूब आलम ने कहा कि नियोजित शिक्षक के साथ जो कुछ हो रहा है वह गलत है. आज भी हजारों की संख्या में नियोजित शिक्षक पटना पहुंचे हुए हैं. उन्हें राज्य कर्मी का दर्जा देने की बात कही गयी और अब सक्षमता परीक्षा लेने की बात की जा रही है, जिसका वह लोग विरोध कर रहे हैं. सरकार इसको लेकर हस्तक्षेप करें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.