Breaking News

UPI की पूरी दुनिया में धूम, फ्रांस के बाद श्रीलंका और मॉरीशस में शुरू हुई यूपीआई सर्विस

नई दिल्ली. यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) हाल के सालों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले डिजिटल पेमेंट मोड के रूप में उभरा है. यूपीआई पेमेंट ने डिजिटल लेन-देन को आसान बना दिया है. भारत के यूपीआई सिस्टम की धूम पूरी दुनिया में है. हाल ही में फ्रांस में यूपीआई सर्विस शुरू हुई थी. अब भारत ने सोमवार (12 फरवरी, 2024) को श्रीलंका और मॉरीशस में अपनी यूपीआई सर्विस सफलतापूर्वक शुरू की.

इस पहल के तहत मॉरीशस में रुपे कार्ड सर्विस भी शुरू की गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मॉरीशस समकक्ष प्रविंद जुगनाथ और श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के साथ उद्घाटन समारोह में शामिल हुए.

श्रीलंका और मॉरीशस के साथ बढ़ते द्विपक्षीय आर्थिक संबंध
न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, दोनों देशों की यात्रा करने वाले भारतीय पेमेंट्स करने के लिए यूपीआई सर्विस का उपयोग कर सकेंगे. भारत की यात्रा करने वाले मॉरीशस के लोग भी ऐसा करने में सक्षम होंगे. इसके अलावा, मॉरीशस के बैंक रुपे कार्ड जारी करने और भारत और मॉरीशस दोनों में ट्रांजेक्शन के लिए उनका उपयोग करने में सक्षम होंगे. इस सर्विस की शुरूआत श्रीलंका और मॉरीशस के साथ बढ़ते द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों के बीच हुई है.

NPCI ने डेवलप किया है यूपीआई सर्विस
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा डेवलप यूपीआई सर्विस, मोबाइल फोन का उपयोग करके इंस्टैंट रियल टाइम बैंक ट्रांजेक्शन को सक्षम बनाती है. रूपे एक भारतीय-आधारित कार्ड पेमेंट नेटवर्क है, जो ग्लोबल लेवल पर रिटेल लोकेशन्स, एटीएम और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है. इससे पहले, एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने फ्रांस में यूपीआई सर्विस शुरू करने के लिए ई-कॉमर्स और प्रॉक्सिमिटी पेमेंट में एक प्रसिद्ध फ्रांसीसी एक्सपर्ट लायरा के साथ काम किया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.