Breaking News

‘नीतीश कुमार क्या फिर नहीं पलटेंगे?’ तेजस्वी यादव ने खूब साधा निशाना, PM मोदी से मांगी गारंटी

पटना. तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि आप बिन बताए गर्वनर हाउस चले गए कम से कम पूछ तो लेते या बता तो देते, कोई कंफ्यूजन था तो. नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि आप 9 बार सीएम बने इसके लिए बधाई देता हूं लेकिन एक ही टर्म में 3 बार बने ये अदभूत नजारा पहली बार देखा है मैंने. सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने कहा कि बीजेपी मेरी मां है, लेकिन मैं तो कह रहा कि असली मां राजद हैं.

विजय सिन्हा जी एक टर्म में स्पीकर, नेता प्रतिपक्ष और डिप्टी सीएम बने, इसके लिए बधाई. तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम आदरणीय थे हैं और रहेंगे. साथ में काम का मौका मिला और मैंने काम किया. उन्होंने कई बार कहा कि तेजस्वी मेरा बेटा जैसा है, मैंने भी उनको अभिभावक माना है. नीतीश कुमार ने कई बार सार्वजनिक रूप से कहा कि अब तेजस्वी ही आगे बढ़ेगा लेकिन शायद मेरे साथ वनवास वाली स्थिति हो. मैं मानता हूं कि कोई मजबूरी होगी लेकिन मैं इसे वनवास नहीं मानता. पहली बार भी जब नीतीश कुमार ने ऐसा किया था तो कहा था जो है वो क्लियर करिए आप तेजस्वी..

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश जी को मैं इज्जत देता हूं और आगे भी दूंगा. बिहार की जनता ये जानना चाहती है कि आप क्यों इधर उधर भागते हैं.. 2020 का चुनाव हम जीते. नीतीश जी ने कहा था कि मैं एनडीए को छोड़ रहा, मैं मर जाउंगा मिट जाउंगा. आपने ये कहा था कि हमलोगों का एक ही लक्ष्य है देश के विपक्षियों को गोलबंद करना है. सीएम जब सरकार गिराने गवर्नर हाउस गए तो कह दिए कि मन नहीं लग रहा. नीतीश जी ने जिस काम को असंभव कहा उसे कर दिखाया. तब नीतीश जी ने 2020 में कहा था कि पैसा कहां से लाएगा, पिताजी का नाम लेकर कहा, रोजगार कहां से देगा. तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे दुख इस बात की नहीं कि मैं विपक्ष में हूं मुझे गर्व है कि 17 महीने में मैंने काम किया जो रिकॉर्ड है.

तेजस्वी ने कहा कि मैंने यहां तक कहा था कि मैं सरकार को बाहर से समर्थन दूंगा लेकिन 2024 में साथ होकर इंडिया अलायंस के लिए लड़ें. रामायण का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा कि दशरथ नहीं चाहते थे कि राम वनवास जाए लेकिन कैकेई चाहती थी. आपको लंबी उम्र हो आप राजा रहें लेकिन कैकैयी को भी पहचानिए जो लोग साथ बैठे हैं. तेजस्वी ने अपने भाषण के दौरान सम्राट चौधरी की पगड़ी पर भी सवाल खड़ा किया. तेजस्वी यादव ने सदन में कहा कि क्या पीएम मोदी जी गारंटी लेंगे कि नीतीश जी पलटेंगे कि नहीं पलटेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.