मुजफ्फरपुर जिले के एक निजी होटल में शानदार बिहार रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मेयर निर्मला साहू, सांसद अजय निषाद, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर समारोह का विधिवत् शुभारंभ किया।
अपनी कड़ी मेहनत से सफल हुए मुजफ्फरपुर और बिहार का नाम रोशन करने वाले विभिन्न क्षेत्र के मान्यवरों को एफएम रेडियो ऑरेंज/धमाल 106.4 द्वारा मुख्य अतिथियों ने बिहार रत्न अवार्ड से सम्मानित किया।

साथ ही, समारोह के दौरान इजोर कला आश्रम की लोक गायिका वैष्णवी के संगीत ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं डांस का जलवा अकादमी द्वारा बिहार के लोक नृत्य, जट जटिन नृत्य, झूमर कजरी की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी।
इस समारोह को सफल बनाने में रेडियो ऑरेंज धमाल से बिहार झारखंड स्टेशन हेड अभिषेक श्रीवास्तव, रीजनल प्रोग्रामिंग हेड निशांत, प्रोडक्शन हेड अमित देशपांडे, सेल्स टीम से सेल्स हेड राजीव रंजन, प्रमोद गुप्ता व रेडिओ जॉकी श्रवा और सावन ने अपना अहम योगदान दिया।









सम्मानित हस्तियों में हीरा पन्ना से सुनील कुमार गुप्ता , ग्रीन घर से शाहिद अहमद, ग्रैंड व्यू स्कूल से सुधांशु कुमार, सारथी क्लासेस से कुमार देवांशु, ग्रीन हेरीटेज से सोनल वर्मा व अजय वर्मा, आसियान का दीप से रंजीत रंजन, डीपीएस से डॉ शोएब अहमद खान, मॉनेस्टिक स्कूल से गुंजन कुमार, इंडियन ऑयल से अनीश कुमार, बाबा इवेंट्स से भोला यादव, मैथली सिंगर शालिनी जायसवाल, जावेद हबीब से सुनील कुमार यादव, लोक गायिका से वैष्णवी शामिल रहे।






Leave a Reply