Breaking NewsNational

श’र्मनाक: भाजपाई मेयर के करीबियों ने मोदी आहार का नाम किया बदनाम, गरीबों में बांट दिया श्राद्ध का बचा हुआ भोजन, मचा ब’वाल…

लॉक डाउन में खाना बांटने और नाम कमाने की होड़ में भाजपाई मेयर के करीबियों ने मोदी आहार को ही बद’नाम कर दिया। गरीबों के बीच मोदी आहार के नाम पर भोजन बांट कर वोट बैंक बढ़ाने के करतूत में लगे भाजपाई नेताओं ने मुहल्ले में हुए श्राद्ध के बचे भोजन को पैक करवाकर गरीब परिवारों में बांट दिया। यह बात जैसे ही लोगों को  संज्ञान में आया तो बवाल खड़ा हो गया।

मोदी आहार के नाम पर बांट दिया श्राद्ध में बचा हुआ भोजन
बताया जा रहा है कि आरआईटी मंडल भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी स्वप्निल सिंह और आदित्यपुर नगर निगम के मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव के करीबी अजय व पंकज ने वार्ड 29 के महावीर नगर में रात के अंधेरे में गरीबों के बीच मोदी आहार बताकर गरीबों के बीच श्राद्धभोज में बचा भोजन बंटवा दिया।

आदित्यपुर कॉलोनी रोड नंबर 14 स्थित झुमुक लाल की मां का आज श्राद्ध भोज था। लॉक डाउन की वजह से श्राद्ध भोज में काफी कम लोग ही जुटे, जिससे काफी खाना बच गया। वहां मौजूद भाजपा के कुछ नेता गरीबों के बीच बांटने की बात कहकर बचा हुआ भोजन लेकर निकल गए। लेकिन उसके बाद जो उन्होंने किया वह खुद किसी भी भाजपा कार्यकर्ता के लिये श’र्मसार करने लिये पर्याप्त है।

इन नेताओं की पोल पट्टी तब खुली जब बांटा हुआ श्राद्ध का खाना लेने वालों में एक शख्स ऐसा भी निकला जिसने उक्त श्राद्ध भोज में भोजन किया था। फिर क्या था। देखते ही देखते वार्ड नम्बर 29 के महावीर नगर में स’नसनी फैल गई। लोग भाजपा नेताओं को ढूंढने लगे। हर कोई अपने अपने स्तर से बददुआएं देने लगे। मेयर के करीबियों के द्वारा मोदी आहार कर नाम पर किये गए इस श’र्मनाक क’रतूत की चर्चा पूरे झारखंड में है।

गौरतलब है कि वार्ड 29 की पार्षद राजमणि देवी के नि’धन के बाद वार्ड में चुनाव आज तक नहीं हो पाया है। राजमणि देवी भी भाजपा से जुड़ी हुई थीं और अपने जनहित के कामों की वजह से वे काफी लोकप्रिय थीं। उनकी भरपाई आज तक कोई नहीं कर पाया है। राजमणि देवी के नि’धन के बाद से यहां विकास का काम ठप्प पड़ा हुआ है। जनता के सामने विवशता है कि जाए तो जाए कहाँ। हालांकि दूसरी तरफ चर्चा यह भी है कि आदित्यपुर के मेयर विनोद श्रीवास्तव अपने बेटे अभिषेक विशाल को राजमणि देवी के निधन से खाली हुई सीट पर चुनाव ल’ड़वाना चाहते हैं लेकिन पहले से ही वार्ड नम्बर 29 के प्रति विकास कार्यों में किये गए भेदभाव को लेकर जनता नाराज है और अब मेयर के करीबियों की मोदी आहार के नाम पर किये गए श’र्मनाक क’रतूत ने तो भाजपा सहित मेयर की भी बैंड बाजा कर रख दी है।

कभी मेयर पर यहां की जनता के साथ भेदभाव का आरोप लगता है तो कभी भाजपाई इन्हें श्राद्ध में बचा खाना खिलाकर सहानुभूति बटोरना चाह रहे हैं। वैसे जनता है, जो अपने साथ हो रहे अत्याचार को समझ रही है। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद स्थितियां सामान्य होते ही यहां चुनाव होना है। अब जनता को तय करना है कि वह इन अपमानों का बदला कैसे लेती है ।

Input: News4nation

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.