Breaking NewsHealth & WellnessInternational

बड़ी खबर: मचा ह’ड़कंप, अब दो पालतू बिल्लियों में पाया गया कोरोना वायरस का संक्रमण, पालतू जानवरों में भी फैल रहा है कोरोना?

कोरोना वायरस का ख’तरा हर रोज लगातार बढ़ रहा है। इस वायरस ने दुनियाभर में तकरीबन पौने दो लाख लोगों की जान ले ली है, जबकि 25 लाख से अधिक लोग इस वाय’रस की चपे’ट में आ चुके हैं। लगातार इस वायरस पर दुनियाभर के देशों में शोध चल रहा है। अभी तक माना जा रहा था कि बिल्ली और कुत्तों में यह वायरस नहीं पाया जाता है, लेकिन अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में दो बिल्लियों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। इस बात की आधिकारिक पुष्टि की गई है, कि दोनों बिल्लियों में कोरोना वायरस का संक्रमण है। दुनिया के किसी भी देश में बिल्लियों में संक्रमण का यह पहला पुष्ट मामला है।

पहला कंफर्म केस
दोनों बिल्लियों को सांस लेने में कुछ दिक्कत है, लेकिन माना जा रहा है कि ये ठीक हो जाएंगी। माना जा रहा है कि ये बिल्लियां घर में ही किसी संक्रमित व्यक्ति से संक्रमित हुई थी। यूएस के डिपार्टमेंट ऑफ एग्रिकल्चर एंड फेडरल सेंटर्स ऑफ डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन विभाग की ओर से इस बाबत जानकारी दी गई है। दरअल ब्रॉन्क्स जू में कुछ बाघ व शेरों में यह संक्रमण पाया गया था। उस वक्त अमेरिका की ओर से कहा गया था कि कुछ जानवरों को लोगों की वजह से कोरोना हुआ है, लेकिन पालतू जानवरों में इसके कोई संकेत नहीं है कि यह इंसान से संक्रमित हो रहे हैं।

घर में कोई कोरोना से संक्रमित नहीं
जानकारी के अनुसार जो दो बिल्लियां कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं, वह जिस घर में रहती थीं, वहां कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं था। बता दें कि न्यूयॉर्क में 141235 कोरोना संक्रमण के मामले हैं। जबकि अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना के चलते 15302 लोगों की मौ’त हो चुकी है। अमेरिका में अभी तक कुल 46 हजार से अधिक लोगों की मौ’त हो चुकी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.