Breaking News

थलापति विजय ने राजनीति में रखा कदम, पार्टी का ऐलान, जानें क्या रखा नाम?

तमिलनाडु: लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले साउथ फिल्मों के सुपरस्टार एक्टर विजय ने राजनीति में कदम रख दिया है. थलापति विजय ने शुक्रवार को अपनी पार्टी का ऐलान किया, जिसका नाम है- ‘तमिझगा वेत्रि कषगम’. तमिल फिल्मों के सुपरस्टार थालापति विजय ने कहा कि उनकी पार्टी का चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन हो गया है और उनकी पार्टी 2026 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी.

आधिकारिक बयान में अभिनेता विजय ने कहा, ‘पार्टी को ईसीआई के साथ पंजीकृत कर दिया गया है. मैं विनम्रतापूर्वक कहना चाहता हूं कि पार्टी की सामान्य परिषद और कार्यकारी समिति ने 2024 के लोकसभा चुनाव में न तो लड़ने का और न ही किसी पार्टी को समर्थन देने का फैसला किया है.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.