Breaking News

कहीं बारिश तो कहीं घना कोहरा, जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा देश के मौसम का हाल

पटना: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तरी राजस्थान के साथ-साथ सिक्किम के कई हिस्सों में कल न्यूनतम तापमान 9-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। देश के उत्तरी हिस्सों में ये सामान्य से अधिक रहा। बिहार के मोतिहारी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए जो पूर्वानुमान लगाया है उसके मुताबिक, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 3 से पांच फरवरी के बीच मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। इसी दौरान पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन इलाकों में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है। 3 और 4 फरवरी को राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में भी बारिश की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक असम, मेघालय, सिक्किम, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में छिटपुट वर्षा होगी।

पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। वहीं, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 2 फरवरी को घने कोहरे की संभावना है। आज ही के दिन उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और उत्तर- पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों के दौरान बिहार में अलग-अलग हिस्सों में सुबह कुछ घंटों के लिए घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.