Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live News: अयोध्या में आज 500 साल का इंतजार खत्म हो गया. अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला विराजमान हो चुके हैं. शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच रामलला अपने भव्य गर्भगृह में विराजमान हुए. पीएम मोदी ने शुभ मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की. इसके बाद अयोध्या जय श्रीराम के नारों से गूंज उठी. इसके बाद राम मंदिर परिसर में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई. गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बीच पीएम मोदी के साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद थीं. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही राम मंदिर का विधिवत उद्घाटन हो गया और भक्तों के लिए यह नया भव्य मंदिर खुल गया. राम मंदिर समारोह की अध्यक्षता प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, जो अपने 11 दिवसीय अनुष्ठान में आज पूरी तरह से उपवास कर रहे थे. राम मंदिर समारोह में कई वीआईपी मौजूद हैं.
देश और दुनिया भर से मेहमानों के आगमन को देखते हुए पिछले तीन-चार दिनों से उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. एनडीआरएफ की टीमें और HAZMAT वाहन लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अभिषेक समारोह सुचारू रूप से चले. रविवार को शयन आरती के बाद राम लला विराजमान और उनके भाइयों की मूल मूर्ति को वापस भव्य मंदिर में स्थानांतरित कर दिया गया.
आज, 22 जनवरी को राम भक्तों के 500 वर्षों का इंतजार खत्म होने जा रहा है. अब से कुछ घंटों बाद भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी. प्रभु श्रीराम ठाठ से अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजेंगे. रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की विधि आज दोपहर 12 बजक 20 मिनट से शुरू होगी. प्राण-प्रतिष्ठा अभिजीत मुहूर्त और मृगशिरा नक्षत्र के शुभ संयोग में होगी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कुल पांच लोग गर्भगृह में मौजूद रहेंगे.
आज अयोध्या में श्री रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होगी. इस खास पल को उत्सव के रूप में मनाने के लिए धर्मनगरी भी पूरी तरह तैयार है. साथ ही इस विशेष मौके पर आज शाम को 10 लाख से अधिक दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा. आज होने वाली श्री रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए पिछले 3 हफ्तों से तैयारी चल रही थी, जो पूरी हो चुकी है. वहीं इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले वीवीआईपी भी अयोध्या नगरी पहुंचने लगे हैं. साथ ही पूरे अयोध्या शहर में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. करीब 14000 यूपी पुलिस के जवान तैनात हैं.
वहीं 10,000 के करीब पीएससी की तैनाती की गई है. इसके अलावा एसपीजी, एनएसजी और एनडीआरएफ की भी तैनाती की गई है. पूरे अयोध्या को फूलों से सजा दिया गया है. राम मंदिर परिसर को 3000 किलो फूलों से सजाया गया है, जिसमें खास किस्म के फूल इस्तेमाल किए गए हैं. अयोध्या में तैयार हो चुके भव्य राम मंदिर का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे. साथ ही रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा भी की जाएगी. इस खास आयोजन में सभी जगत की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी. अयोध्या में तैयार हो रहे भव्य राम मंदिर को फूलों से सजा दिया गया है.
पूरे अयोध्या के साथ-साथ देश-विदेश में भी भगवान राम के नाम की धूम मची हुई है. लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ भगवान राम का स्वागत करने को तैयार हैं. आज दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर प्राण-प्रतिष्ठा होगी. अयोध्या में सुरक्षा की भी कड़ी व्यवस्था की गई है. अयोध्या के सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है. यूपी पुलिस के साथ-साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ भी तैनात है. सीएम योगी कई बार अयोध्या का दौरा करके लगातार तैयारियों का जायजा लेते रहे हैं.




Leave a Reply